Mumbai Me Paise Kaise Kamaye : मुंबई, एक ऐसा शहर जिसे लोग सपनों का शहर भी कहते हैं। आज के समय में लगभग हर एक भारतीय के मन में कभी न कभी यह ख्याल जरूर आता है कि काश हमारा घर मुंबई में होता। रोजाना हम बॉलीवुड स्टार्स की लाइफ देखते हैं, बड़ी-बड़ी इमारतें, चमकती रातें और सफल लोगों की कहानियाँ सुनते हैं, जिससे हमारे मन में भी कुछ बड़ा करने की इच्छा जागती है। कई लोग तो मुंबई जाकर खुद फिल्मों, मॉडलिंग या किसी बड़े काम में अपना करियर बनाने का सपना भी देखते हैं।
लेकिन दोस्तों, सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं, मुंबई कमाई के कई शानदार अवसरों के लिए भी जानी जाती है। यहाँ हर दिन लाखों लोग नौकरी, बिजनेस और छोटे-बड़े कामों के जरिए अपनी जिंदगी बदल रहे हैं। अगर किसी इंसान में मेहनत करने का जुनून हो, तो यह शहर उसे आगे बढ़ने का मौका जरूर देता है।
अब अगर आपका भी सपना मुंबई घूमने का है या मुंबई में रहकर कुछ बड़ा करने का है, लेकिन पैसों की कमी के कारण आप अपना यह सपना पूरा नहीं कर पा रहे हैं, तो आज का यह पोस्ट आपके लिए ही है। क्योंकि इस लेख में हम आपको ऐसे आसान और काम के तरीके बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप मुंबई में रहकर अच्छी कमाई कर सकते हैं।
आज के इस पोस्ट में हम आपको मुंबई में पैसे कमाने के कुछ आसान और प्रैक्टिकल तरीकों के बारे में बताएंगे। इन तरीकों को अपनाकर आप मुंबई में रहते हुए नौकरी, पार्ट टाइम काम या अपने हुनर के जरिए अच्छी इनकम शुरू कर सकते हैं। खास बात यह है कि इनमें से कई काम ऐसे हैं जिन्हें कम पैसों में भी शुरू किया जा सकता है।
Also Read : AI Se Freelancing Kaise Shuru Kare | AI से फ्रीलांसिंग कैसे शुरू करें और घर बैठे पैसे कमाएँ
कृपया ध्यान दीजिए – बॉलीवुड के King शाहरुख़ खान जब मुंबई आये थे , तब उनके पास मात्र 30 रूपए थे , लेकिन आज वो 6300 करोड़ रूपए के मालिक हैं , इस शहर ने उन्हें बहुत कुछ दिया हैं| अगला नंबर आपका हो सकता हैं |
मुंबई में एक आदमी कितना कमा सकता हैं?
मुंबई में आपके और हमारे जैसे एक साधारण व्यक्ति की कमाई कितनी हो सकती है, यह पूरी तरह उसके काम, मेहनत और अनुभव के ऊपर निर्भर करता है। क्योंकि मुंबई एक ऐसा शहर है जहाँ छोटे काम से लेकर बड़े बिजनेस तक हर तरह के अवसर मौजूद हैं। यहाँ कोई व्यक्ति शुरुआत में कम कमाई से भी अपने सफर की शुरुआत कर सकता है और धीरे-धीरे अच्छी इनकम तक पहुँच सकता है।
अगर आप मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं, तो शुरुआत में आपकी कमाई थोड़ी कम हो सकती है। खासकर यदि आपके पास ज्यादा अनुभव या कोई विशेष Skill नहीं है। लेकिन समय के साथ Experience बढ़ने पर आपकी सैलरी भी बढ़ती जाती है। मुंबई में लाखों लोग प्राइवेट नौकरी, होटल, ऑफिस, कॉल सेंटर, डिलीवरी और अन्य कई काम करके हर महीने अच्छी कमाई कर रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ, अगर आप मुंबई में अपना छोटा-मोटा भी कोई Business शुरू कर लेते हैं, तो उसमें कमाई के अवसर ज्यादा हो सकते हैं। क्योंकि बिजनेस में आपकी इनकम आपके काम और ग्राहकों के ऊपर निर्भर करती है। कई लोग छोटे स्तर से शुरुआत करके आज अच्छा पैसा कमा रहे हैं, जैसे – फूड स्टॉल, चाय की दुकान, ऑनलाइन काम, कपड़ों का बिजनेस या सर्विस से जुड़े काम।
हालांकि, नौकरी और बिजनेस दोनों के अपने-अपने फायदे और नुकसान होते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपकी कमाई Fix रहती है और Risk भी कम होता है। हर महीने एक निश्चित सैलरी मिल जाती है, जिससे खर्च चलाना आसान रहता है। लेकिन बिजनेस में कमाई ज्यादा हो सकती है, साथ ही उसमें नुकसान होने का खतरा भी बना रहता है। इसलिए कोई भी काम शुरू करने से पहले सही योजना और मेहनत बहुत जरूरी होती है।
यहाँ नीचे हम आपको कुछ Points के जरिए बता रहे हैं कि आखिर मुंबई में किस प्रकार का काम करने पर लगभग कितनी कमाई हो सकती है। ध्यान रहे, यह कमाई व्यक्ति के अनुभव, मेहनत, Location और काम के अनुसार कम या ज्यादा भी हो सकती है।
- नौकरी (Job) – ₹15,000 से ₹35,000 प्रति महीना
- छोटा बिजनेस (Business) – ₹20,000 से ₹50,000 प्रति महीना
- डिलीवरी या पार्ट टाइम काम – ₹12,000 से ₹30,000 प्रति महीना
- ऑनलाइन काम / Freelancing – ₹10,000 से ₹1 लाख+ तक
- फूड या स्ट्रीट बिजनेस – ₹25,000 से ₹60,000 तक भी संभव
अगर कोई व्यक्ति लगातार मेहनत करता है और सही दिशा में काम करता है, तो मुंबई जैसे शहर में आगे बढ़ने के मौके कभी कम नहीं होते। यही कारण है कि हर साल लाखों लोग अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई का रुख करते हैं।
Also Read : Padhayi Karte Huye Paise Kaise Kamaye | पढ़ाई करते हुए ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए – 15 + सबसे बेहतरीन तरीके
Mumbai Me Paise Kaise Kamaye ( सबसे आसान तरीके )
1. Mumbai शहर का Vlogs बनाकर पैसा कमाए

अगर आप मुंबई में रहकर पैसा कमाना चाहते हैं। तो आप मुंबई का Vlog Video बना सकते हैं। और अपने Vlog Video को YouTube, Facebook जैसे सोशल मीडिया पर अपलोड करके काफी अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं।
और जैसा कि हमने आपको इस पोस्ट की शुरुआत में ही बताया था , की मुंबई एक ऐसा शहर है जिसको देखने और घूमने का सपना लगभग हर एक इंडियन के मन में होता हैं।
तो क्योंकि दोस्तो मुंबई देखने का डिमांड बहुत ज्यादा है। इसीलिए आपके Vlog Video पर व्यूज भी बहुत ज्यादा आएगा ।
और हम सभी को पता है हमारे वीडियो पर जितना ज्यादा Views रहेगा उतना ही अधिक हमें पैसा मिलेगा ।
मुंबई शहर का कुछ फेमस जगह , जहां से आप अपने Vlogs की शुरुआत कर सकते है।
अब दोस्तों , अगर आपने पूरा मन बना लिया है की मुझे Mumbai शहर का Vlogs Video बनाकर पैसा कमाना हैं।
तो यहां नीचे हम आपको मुंबई शहर के कुछ फेमस जगह का नाम बता रहे हैं। जहां से आप अपने Vlogs बनाने की शुरुआत कर सकते हैं।
- Gateway of India
- Mannat ( SRK House 🏠)
- Mumbai Film City
- Chhatrapati Shivaji Maharaj Vastu
- Juhu Beach
- Sanjay Gandhi National Park
- Marine Drive
- Essel World and Water Kingdom
ये मुंबई शहर के कुछ ऐसे जगह है। जो बहुत Popular हैं अगर आप इन जगह के बारे में अपना Vlogs Video बनाते हैं,
तो Starting Days से ही आपके Vlog Video पर बहुत अच्छा खासा Views आ सकता है।
2. पानी पूरी बेचकर , मुंबई में पैसे कमाए

वैसे दोस्त अगर आप ज्यादा पढ़े लिखे व्यक्ति नहीं हैं। तो आपके लिए Best Option यही है। की आप मुंबई में पानी पूरी का Business कीजिए।
मुंबई शहर में पानी पूरी और Fast Food 🍔 का बहुत बड़ा बिजनेस है। यहां की रहने वाली लड़कियों को अक्सर पानी पूरी खाने के लिए बेचैन रहती हैं।
अब अगर आप यह सोच रहे हैं। दोस्तो की पानी पूरी बेचकर हम कौन सा लाखों रुपए कमा लेंगे , तो मैं आपको बता दूं कि आप पूरी तरह से गलत हैं।
हमारे गांव का एक आदमी मुंबई शहर में पानी पूरी का Stall लगाकर , महीने के लाखों रुपए की कमाई कर रहा हैं। सरकारी नौकरी करने वाले भी उसके आगे Fail हैं।
मुंबई के कुछ ऐसी जगह जहां पर आप अपना पानी पूरी का स्टॉल लगा सकते हैं।
यहां नीचे हम आपको मुंबई के कुछ ऐसे जगहों के बारे में बता रहे हैं। जहां पर आपको पानी पूरी खाने वाले अधिकतर लोग मिल जाएंगे ।
अगर आप इन Location पर अपना पानी पूरी का स्टॉल लगाते हैं। तो आपको बहुत सारे कस्टमर मिलेंगे ।
- Crawford Market
- fort
- dadar
- Juhu Beach
- Girgaum Chowpatty
- Marine Drive
- Phoenix Market City
- high street phoenix
- Grand Central Mall
- Mannat ( SRK House)
3. मुंबई में Food Delivery Boy बनकर पैसे कमाए

Swiggy के एक रिपोर्ट के मुताबिक , मुंबई में रहने वाले लगभग 40% लोग ऑनलाइन Food Order करते हैं। तो अगर आप मुंबई में रहकर ₹20000 से ₹30,000 की Earning करना चाहते हैं।
तो आप Zomato या Swiggy जैसे कंपनी के Delivery Boy बन सकते हैं। में इस बात को भी अच्छे से समझता हूं दोस्तों की आप में अधिकतर लोगों के पास Bike नही होगा ।
तो आपकी जानकारी के लिए बता दूं , की आप Zomato और Swiggy के डिलीवरी का काम एक साइकिल से भी कर सकते हैं। ऐसा बिल्कुल भी जरूरी नहीं हैं की आपके पास बाइक होना ही चाहिए तभी आपको यह काम मिलेगा ।
4. FAST Food का स्टॉल लगाकर पैसे कमाना शुरू कीजिए
अगर आपको किसी तरह का Fast Food बनाना आता हैं। तो आप मुंबई में उसे बेचकर अच्छी खासी पैसे कमा सकते हैं।
हमारे गांव के ऐसे बहुत सारे लोग हैं। जो मुंबई में Burger 🍔, Pizza , Momoj इत्यादि बेचकर महीने का ₹25000 तक का प्रॉफिट बहुत ही आसानी से कमा लेते हैं ।
और मुंबई में पैसा कमाने का यह तरीका उन लोगो के लिए काफी बढ़िया हैं। जो ज्यादा पढ़े लिखे नही हैं क्योंकि आप खुद सोचिए की आखिर Fast Food बनाने में पढाई लिखाई की क्या जरूरत हैं।
5. DJ वाला बनकर पैसे कमाए
आप DJ वाला बनकर मुंबई में महीने के लाखों रुपए कमा सकते हैं। आज के समय में मुंबई में ऐसे बहुत सारे DJ वाले है जो एक Event में DJ बजाने के ₹15000 से ₹20000 Charge करते हैं।
लेकिन मुंबई में DJ वाला बनकर पैसे कमाने के लिए आपको सबसे पहले थोड़ा बहुत पैसा अपना DJ सिस्टम खरीदने में इन्वेस्ट करना होगा ।
अब दोस्तों अगर आपका भी मन DJ वाला बनकर मुंबई में पैसा कमाने के लिए कर रहा हैं। तो मैं आपको Personally Suggest करूंगा की आप यहां नीचे दिए गए Quick Support Channel का एक YouTube Video को देखिए ।
जिसमें आपको DJ Career के बारे में सभी जानकारी दी गई हैं।
6. Rapido में काम करके मुंबई में पैसे कमाए
मुंबई में पैसे कमाने का हमारा छठा तरीका Rapido में काम करना है। Rapido में काम करने के लिए आपके बाद खुद का बाइक होना चाहिए।
अगर आपके पास खुद का बाइक हैं, और आपको अच्छे तरह से अगर बाइक चलाना आता हैं।
तो आप मुंबई जैसे शहर में Rapido के साथ काम करके हर महीने ₹25000 आसानी के साथ कमा लेंगे ।
यहां नीचे दिए गए YouTube Video को देखकर , आप Rapido Join करने के प्रोसेस के बारे में समझ सकते हैं।
निष्कर्ष (Mumbai Me Paise Kaise Kamaye)
तो दोस्तों, हमने इस पोस्ट में आपको मुंबई में पैसे कमाने के 6 आसान और उपयोगी तरीकों के बारे में विस्तार से बता दिया है। अगर आप इन तरीकों में से किसी भी एक तरीके को मेहनत और सही योजना के साथ अपनाते हैं, तो मेरा मानना है कि आप कुछ ही समय में अच्छी कमाई शुरू कर सकते हैं। मुंबई एक ऐसा शहर है जहाँ मेहनत करने वालों के लिए अवसरों की कमी नहीं है।
शुरुआत में थोड़ी परेशानी जरूर आ सकती है, लेकिन अगर आप लगातार मेहनत करते रहेंगे और सीखते रहेंगे, तो धीरे-धीरे आपकी इनकम भी बढ़ने लगेगी। यहाँ कई लोग छोटे काम से शुरुआत करके आज अच्छा पैसा कमा रहे हैं, इसलिए आपको भी खुद पर भरोसा रखना चाहिए।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी और इससे आपको कुछ नया सीखने को मिला होगा। अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें ताकि दूसरे लोगों को भी इसकी मदद मिल सके।
साथ ही ऐसी ही उपयोगी और जानकारी भरी पोस्ट पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट StudyNumberOne.co पर दोबारा जरूर आएँ।