Breaking News

CarryMinati Success Story in Hindi | कैरी मिनाती की सफलता की कहानी, बायोग्राफी और YouTube सफर

CarryMinati Success Story in Hindi : दोस्तों हम कहते हैं कि सफलताओं के पीछे भी बहुत सारी असफलताओं का हाथ होता हैं और ऐसी ही कुछ कहानी हैं भारत के सबसे लोकप्रिय YouTuber कैरी मिनाती (CarryMinati) की, जिन्हें भारत में Roasting Content को एक नई पहचान दिलाने के लिए जाना जाता हैं। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि उस समय भारत में Roasting Category के वीडियो बहुत कम देखे जाते थे।

हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं कि CarryMinati ने पहली बार कोशिश की और उन्हें सफलता मिल गई। दरअसल इस सफलता के पीछे भी उन्हें कई असफलताओं का सामना करना पड़ा और इन्हीं संघर्षों की वजह से आज वह लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। इन सभी बातों के बारे में आप आगे इसी लेख में विस्तार से जानेंगे।

फिलहाल CarryMinati यानी अजय नागर अपने YouTube Vs TikTok वीडियो के लिए सबसे ज्यादा चर्चित रहे, क्योंकि इस वीडियो ने YouTube पर कई बड़े रिकॉर्ड बनाए थे। हालांकि बाद में यह वीडियो प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया, लेकिन इसके बावजूद इसने उन्हें देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में नई पहचान दिलाई।

लेकिन चलिए फिलहाल हम यह जानते हैं कि आखिर कम उम्र में ही सफलता की बुलंदियों को छूने वाले CarryMinati यानी अजय नागर ने किस तरह एक सफल YouTuber बनने के लिए अपने करियर तक को दांव पर लगा दिया। तो आइए जानते हैं CarryMinati Success Story in Hindi

Also Read : YouTube Videos Par Views Kaise Badhaye | YouTube पर View कैसे बढ़ाये – पूरी जानकारी (100% फ्री तरीके)  

CarryMinati Biography in Hindi | CarryMinati Success Story in Hindi

दोस्तों इस प्रेरणादायक कहानी की शुरुआत होती हैं 12 जून 1999 से। CarryMinati का जन्म हरियाणा के फरीदाबाद जिले के एक गुर्जर परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम विवेक नागर और माता का नाम मीरा नागर हैं। उनके परिवार में माता-पिता के अलावा उनके बड़े भाई यश नागर (Wily Frenzy) भी हैं, जो एक Music Producer और Guitarist के रूप में काम करते हैं।

CarryMinati Success Story in Hindi
CarryMinati Success Story in Hindi

अगर बात करें CarryMinati की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई की, तो उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई Delhi Public School, Faridabad से की। हालांकि उनका मन पढ़ाई में कम और Computer, Gaming तथा YouTube जैसी चीजों में ज्यादा लगता था।

यही कारण था कि लगभग 10–11 साल की उम्र में ही उन्होंने अपना पहला YouTube Channel बना लिया। उस समय वह Football Tips, Gaming और छोटे-छोटे Gameplay Video Upload किया करते थे। हालांकि उस समय उन्हें अपने वीडियो पर ज्यादा Views नहीं मिलते थे।

CarryMinati का पहला YouTube Channel

दोस्तों पढ़ाई-लिखाई को छोड़कर CarryMinati का सबसे ज्यादा मन YouTube पर Video बनाने में लगता था। लेकिन अपने पहले Channel पर उन्हें कोई खास Response नहीं मिला और उस समय उनके ज्यादातर वीडियो पर 500 से भी कम Views आते थे।

हालांकि कम Views आने का एक कारण यह भी था कि उस समय उनकी उम्र काफी कम थी और लोग उन्हें उतना महत्व नहीं देते थे। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और यह तय कर लिया कि उन्हें भविष्य में YouTube पर ही कुछ बड़ा करना हैं।

यही वजह थी कि पहला Channel सफल नहीं होने के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत जारी रखी और कुछ समय बाद एक नया YouTube Channel शुरू किया, जहाँ से उनके Career की असली शुरुआत होने वाली थी।

Carry With A1 से शुरू हुई नई शुरुआत

करीब 15 साल की उम्र में CarryMinati ने अपना दूसरा YouTube Channel बनाया, जिसका नाम उन्होंने CarryDeol (पहले Carry With A1) रखा। इस Channel पर वह Gameplay Video के साथ-साथ Funny Commentary भी करने लगे।

CarryMinati Success Story in Hindi
CarryMinati Success Story in Hindi

Gaming करते समय वह Sunny Deol, Hrithik Roshan और कई Bollywood Actor की Mimicry भी किया करते थे। धीरे-धीरे लोगों को उनका Gameplay कम और उनकी Funny Commentary ज्यादा पसंद आने लगी।

हालांकि लगातार मेहनत करने के बाद भी लगभग 2 साल में उन्होंने अपने Channel पर 150 से ज्यादा Video Upload कर दिए थे। लेकिन तब उन्हें यह समझ आया कि लोग उनके Gameplay से ज्यादा उनकी आवाज, Mimicry और Comedy Style को पसंद कर रहे हैं। यही वह मोड़ था जहाँ से उनकी YouTube Journey पूरी तरह बदलने लगी।

CarryDeol से CarryMinati बनने तक का सफर

जब CarryMinati को यह समझ आ गया कि लोग उनके Gameplay से ज्यादा उनकी Funny Commentary को पसंद कर रहे हैं, तब उन्होंने अपने Content में बड़ा बदलाव किया। इसी दौरान उन्होंने अपने Channel का नाम CarryDeol रखा और Gameplay के साथ-साथ छोटे-छोटे Creator की Roasting भी शुरू कर दी।

हालांकि Roasting का यह Idea उन्होंने विदेशी YouTuber से जरूर लिया था, लेकिन भारत में उस समय इस तरह का Content बिल्कुल नया था। यही कारण था कि धीरे-धीरे लोग CarryMinati के वीडियो को पसंद करने लगे और उनके Channel की Growth भी पहले से तेज होने लगी।

इसी दौरान उन्होंने अपने Video में Comedy, Mimicry और Roasting का ऐसा Combination बनाया, जिसने उन्हें बाकी Creator से अलग पहचान दिलाई। यही वजह थी कि आज CarryMinati Success Story लाखों नए YouTuber के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

BB Ki Vines Roast के बाद मिली बड़ी पहचान

हालांकि CarryMinati के Channel को सबसे ज्यादा लोकप्रियता तब मिली, जब उन्होंने उस समय तेजी से Famous हो रहे YouTuber BB Ki Vines (भुवन बाम) पर Roast Video बनाया।

दरअसल आज भुवन बाम भारत के सबसे लोकप्रिय Creator में से एक हैं, लेकिन उस समय भी उनका Channel बहुत तेजी से Grow कर रहा था। ऐसे में जब CarryMinati ने उनकी Roasting की, तो वह वीडियो कुछ ही दिनों में लाखों लोगों तक पहुँच गया।

यही वह समय था जब अजय नागर का Channel तेजी से Grow होने लगा और उन्होंने अपने Channel का नाम बदलकर CarryMinati रख दिया। आज यही नाम भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में करोड़ों लोग जानते हैं।

Facecam से बदल गई YouTube Journey

जब CarryMinati को YouTube पर अच्छी सफलता मिलने लगी, तब उन्होंने अपने वीडियो में Facecam का इस्तेमाल भी शुरू कर दिया। अब वह केवल आवाज से ही नहीं, बल्कि अपने Expression और Funny Reaction से भी लोगों को हँसाने लगे।

CarryMinati Success Story in Hindi
CarryMinati Success Story in Hindi

उनकी बोलने की Style, गुस्से वाला अंदाज और अलग-अलग Facial Expression लोगों को काफी पसंद आने लगे। यही वजह थी कि उनके वीडियो पहले से ज्यादा Viral होने लगे और Subscriber भी तेजी से बढ़ने लगे।

अगर CarryMinati Success Story in Hindi को देखा जाए, तो यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि Facecam शुरू करने के बाद उनके Channel की Popularity कई गुना बढ़ गई।

पढ़ाई छोड़कर YouTube को बनाया Career

इन सभी चीजों के बीच CarryMinati अपनी पढ़ाई से लगभग दूर होते चले गए। उनका पूरा ध्यान YouTube पर रहता था और वह अपना ज्यादातर समय Video बनाने में ही बिताते थे।

इसी कारण उन्होंने 12वीं की परीक्षा से पहले Regular School छोड़ दिया और बाद में Distance Learning (Open School) के माध्यम से अपनी पढ़ाई पूरी की। यह फैसला आसान नहीं था, लेकिन उन्हें अपने ऊपर पूरा भरोसा था कि वह YouTube पर कुछ बड़ा कर सकते हैं।

हालांकि इस पूरे सफर में उनके माता-पिता ने उनका पूरा साथ दिया। शायद यही वजह रही कि वह बिना किसी दबाव के अपने Passion पर लगातार मेहनत करते रहे और आज CarryMinati Biography लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

YouTube Strike की वजह से खतरे में आ गया था Channel

सफलता की राह पर मुश्किलें भी कम नहीं थीं। Roasting Video बनाने की वजह से CarryMinati के Channel पर कई बार Strike भी आई।

एक समय तो ऐसा भी आया जब लगातार Strike आने की वजह से उनका Channel खतरे में पड़ गया था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और हर समस्या का सामना करते हुए अपने Content पर लगातार काम करते रहे।

कहा जाता हैं कि वह कई बार Roast Video बनाने से पहले संबंधित व्यक्ति से अनुमति भी लेते थे। हालांकि इस बात की पूरी पुष्टि केवल वही कर सकते हैं। लेकिन इतना जरूर हैं कि उन्होंने समय के साथ अपने Content में कई बदलाव किए और आज भी करोड़ों लोग उनके वीडियो का इंतजार करते हैं।

Carry Is Live Channel की शुरुआत

मुख्य YouTube Channel के अलावा CarryMinati ने Gaming के लिए Carry Is Live नाम से दूसरा Channel भी शुरू किया।

इस Channel पर वह Live Streaming, Gaming Video और अलग-अलग Games खेलते हुए अपने Fans के साथ बातचीत करते हैं। Gaming पसंद करने वाले लोगों के बीच भी यह Channel काफी लोकप्रिय हैं और लाखों लोग इसे नियमित रूप से देखते हैं।

यही कारण है कि आज CarryMinati केवल Roasting Creator ही नहीं, बल्कि भारत के सबसे बड़े Gaming Creator में भी गिने जाते हैं।

YouTube Vs TikTok Video से मिली सबसे बड़ी पहचान

हालांकि दोस्तों, अब बात करते हैं उस वीडियो की जिसने CarryMinati Success Story को एक नई ऊँचाई पर पहुँचा दिया। जब TikTok Creator आमिर सिद्दीकी ने YouTuber को लेकर एक वीडियो बनाया, तो उसके बाद YouTube और TikTok Creator के बीच काफी चर्चा शुरू हो गई।

CarryMinati Success Story in Hindi
CarryMinati Success Story in Hindi

इसी दौरान CarryMinati ने आमिर सिद्दीकी पर YouTube Vs TikTok नाम से एक Roast Video बनाया। यह वीडियो कुछ ही समय में इतना ज्यादा Viral हुआ कि इसने YouTube पर कई बड़े रिकॉर्ड बना दिए और करोड़ों लोगों तक पहुँच गया।

हालांकि बाद में यह वीडियो YouTube की कुछ Policy के कारण प्लेटफ़ॉर्म से हटा दिया गया, लेकिन तब तक यह वीडियो इंटरनेट पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले वीडियो में शामिल हो चुका था। इसी वीडियो के बाद CarryMinati की लोकप्रियता पहले से कई गुना बढ़ गई और उनके Subscriber भी बहुत तेजी से बढ़ने लगे।

इसके बाद उन्होंने Yalgaar Song भी रिलीज़ किया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। आज भी यह Song उनके सबसे लोकप्रिय गानों में गिना जाता है।

आज CarryMinati कहाँ हैं?

आज CarryMinati भारत के सबसे लोकप्रिय Digital Creator और YouTuber में गिने जाते हैं। उनके Main Channel और Carry Is Live दोनों पर करोड़ों Subscriber हैं और उनके वीडियो करोड़ों बार देखे जा चुके हैं।

Roasting के अलावा वह Gaming, Music, Live Streaming और Entertainment Content भी बनाते हैं। समय के साथ उन्होंने अपने Content में कई बदलाव किए हैं, जिसकी वजह से आज भी उनकी Fan Following लगातार बढ़ रही है।

अगर CarryMinati Success Story in Hindi से कोई सबसे बड़ी सीख मिलती है, तो वह यह है कि अगर आप लगातार मेहनत करते हैं और समय के साथ खुद को बेहतर बनाते रहते हैं, तो सफलता जरूर मिलती है।

Interesting Facts About CarryMinati in Hindi

  1. आज पूरी दुनिया उन्हें CarryMinati के नाम से जानती है, लेकिन उनका असली नाम अजय नागर है।
  2. जब उनके Channel का नाम CarryDeol था, तब किसी Viewer ने Comment में CarryMinati नाम लिखा था। यह नाम उन्हें इतना पसंद आया कि बाद में उन्होंने अपने Channel का नाम ही CarryMinati रख लिया।
  3. CarryMinati समय-समय पर Social Cause और Charity Campaign का भी हिस्सा बनते रहे हैं।
  4. YouTube Vs TikTok वीडियो हटाए जाने के बाद उन्होंने Yalgaar Song रिलीज़ किया, जिसे करोड़ों लोगों ने पसंद किया।
  5. CarryMinati Gaming के भी काफी बड़े शौकीन हैं, इसलिए उन्होंने Carry Is Live नाम से अलग Gaming Channel शुरू किया।
  6. आज CarryMinati भारत के सबसे लोकप्रिय Individual YouTube Creator में गिने जाते हैं और करोड़ों लोग उनके Content को पसंद करते हैं।

FAQ – CarryMinati Success Story

1. CarryMinati इतना प्रसिद्ध क्यों हैं?

Ans. CarryMinati अपनी दमदार Commentary, Roasting Style, Comedy Timing और लगातार मेहनत की वजह से प्रसिद्ध हुए हैं। उन्होंने बहुत कम उम्र में YouTube पर काम शुरू किया था और लगातार अपने Content को बेहतर बनाया।

2. CarryMinati का जन्म कब हुआ था?

Ans. CarryMinati का जन्म 12 जून 1999 को हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था।

3. क्या CarryMinati केवल YouTube से कमाई करते हैं?

Ans. नहीं, CarryMinati YouTube के अलावा Brand Promotion, Music, Live Streaming और अन्य Digital Platforms के माध्यम से भी कमाई करते हैं।

4. CarryMinati की कुल संपत्ति कितनी है?

Ans. CarryMinati की कुल संपत्ति समय के साथ बदलती रहती है। उनकी कमाई कई स्रोतों से होती है, इसलिए किसी एक निश्चित राशि को सही मानना उचित नहीं होगा।

Ans. 5. क्या CarryMinati भारत के सबसे बड़े YouTuber हैं?

CarryMinati भारत के सबसे लोकप्रिय Individual Creator में से एक हैं। हालांकि Subscriber के आधार पर अलग-अलग Category में कई बड़े YouTube Channel मौजूद हैं।

निष्कर्ष

तो दोस्तों, हमें पूरी उम्मीद है कि CarryMinati Success Story in Hindi आपको जरूर पसंद आई होगी। इस लेख में हमने कैरी मिनाती के शुरुआती संघर्ष, उनके YouTube Career, असफलताओं और सफलता तक के पूरे सफर के बारे में विस्तार से बताया है।

अगर इस कहानी से आपको कोई सीख मिलती है, तो वह यही है कि शुरुआत में असफलता मिलना बिल्कुल सामान्य बात है। लेकिन अगर आप अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदारी से मेहनत करते रहते हैं, तो एक दिन सफलता जरूर मिलती है।

अगर आपको CarryMinati Biography in Hindi पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Leave a Comment