Breaking News

Data Entry Se Paise Kaise Kamaye | DATA Entry करके पैसे कैसे कमाए (डेली ₹800 तक कमाइए)

Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
By Neeraj Kumar
Published On: May 14, 2026
Follow Us

Data Entry Se Paise Kaise Kamaye : आज के समय में अगर आप YouTube या Google पर ऑनलाइन पैसे कमाने के बारे में सर्च करेंगे, तो आपको DATA Entry का नाम जरूर सुनने को मिलेगा। आज लाखों लोग घर बैठे केवल मोबाइल और लैपटॉप की मदद से Data Entry का काम करके अच्छी कमाई कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस काम को शुरू करने के लिए किसी बड़ी डिग्री या ज्यादा अनुभव की जरूरत नहीं होती।

Data Entry ऑनलाइन पैसे कमाने का एक ऐसा तरीका है, जिसे करके Housewife, Students, Professional, Job Worker इत्यादि सहित लगभग हर वर्ग के लोग पैसे कमा सकते हैं। अगर किसी व्यक्ति को बेसिक टाइपिंग और कंप्यूटर की सामान्य जानकारी है, तो वह आसानी से इस काम को सीख सकता है और धीरे-धीरे अपनी कमाई बढ़ा सकता है।

तो अगर आप भी घर बैठे DATA Entry का काम करके ऑनलाइन पैसे कमाना चाहते हैं, तो आज का यह पोस्ट आपके लिए ही है।  यह काम उन लोगों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है जो Part Time Income या Side Income की तलाश में रहते हैं। कई लोग इसे फुल टाइम काम बनाकर हर महीने हजारों रुपये तक कमा रहे हैं।

इस पोस्ट में हम आपको Data Entry के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। जैसे — Data Entry क्या होता है, Data Entry का काम कैसे मिलता है, कौन-कौन से प्लेटफॉर्म पर काम कर सकते हैं, कितनी कमाई होती है, और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Also Read : Dropshipping Se Paise Kaise Kamaye (हर महीने लाखों कमाए)

Data Entry क्या है

Data Entry Se Paise Kaise Kamaye
Data Entry Se Paise Kaise Kamaye

आपकी जानकारी के लिए बता दें दोस्तों कि Data Entry कंप्यूटर से संबंधित एक बहुत ही लोकप्रिय जॉब है।
इस जॉब में आपको कोई Raw Information या बिखरा हुआ डाटा दिया जाता है, जिसे आपको Excel, Word इत्यादि जैसे सॉफ्टवेयर में सही तरीके से टाइप और व्यवस्थित करना होता है, ताकि कोई भी व्यक्ति उस Information को आसानी से पढ़ और समझ सके।

सीधे शब्दों में कहें तो, कागज पर लिखे हुए डाटा को डिजिटल फॉर्म में बदलने की प्रक्रिया को ही Data Entry कहा जाता है। आज के समय में लगभग हर छोटी-बड़ी कंपनी अपने डाटा को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखना चाहती है, इसलिए Data Entry Operator की मांग लगातार बढ़ती जा रही है।

यहाँ नीचे दिए गए Example को पढ़कर आप और अच्छे से समझ पाएंगे कि आखिर Data Entry के काम में आपको क्या करना होता है।

Also Read : Mumbai Me Paise Kaise Kamaye ( 6 आसान तरीका )

Example के साथ समझिये आखिर Data Entry कैसे करते हैं?

मेरा एक दोस्त है जो एक प्राइवेट बैंक में काम करता है। उसे बैंक की तरफ से कस्टमर तथा उनके लोन से जुड़ा एक Raw Information मिला है, जिसका Photo आप यहाँ नीचे देख सकते हैं।

अब इस Raw Information को सीधे पढ़ना और संभालना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसलिए हम इसी Information को Data Entry के जरिए Excel में Type करके अच्छे से तैयार करेंगे, ताकि यह दिखने में भी अच्छा लगे और इसका एक डिजिटल कॉपी भी बन जाए। डिजिटल फाइल बन जाने के बाद उसे Print, Email या Share करना काफी आसान हो जाता है।

तो हमने लगभग 5 मिनट के अंदर ही Excel में इस Information को Enter कर दिया और Notebook पर लिखे हुए Raw Information का एक साफ-सुथरा डिजिटल कॉपी तैयार कर दिया, जिसका फोटो आप यहाँ नीचे देख सकते हैं।

तो दोस्तों, कुछ इसी तरह Data Entry का काम किया जाता है।  बस इतना समझ लीजिए कि Data Entry के काम में आपको कोई डाटा दिया जाता है, जिसे आपको Excel, Word जैसे एप्लीकेशन में सही तरीके से Enter करके एक डिजिटल फाइल तैयार करनी होती है।

Data Entry में आपको ये काम भी करने पड़ सकते हैं

  • कस्टमर का Record तैयार करना
  • Employee का Salary Sheet बनाना
  • Page Typing का काम करना
  • Marketing Campaigns का डाटा कलेक्ट करना
  • पुराने दस्तावेजों को डिजिटल फाइल में बदलना
  • ऑनलाइन फॉर्म और रिपोर्ट तैयार करना
  • कंपनी के डाटा को अपडेट और मैनेज करना

आज के समय में कई कंपनियां अपने ऑफिस का काम ऑनलाइन करवाती हैं, इसलिए घर बैठे भी Data Entry का काम मिलने लगा है।

डाटा एंट्री के जरिये पैसे कमाने के लिए आपके पास क्या होना चाहिए?

अब दोस्तों, अगर आप 2026 में Data Entry का काम करके ऑनलाइन पैसे कमाने के बारे में सोच रहे हैं, तो इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी चीजें होनी चाहिए।  हालांकि इस काम को शुरू करने के लिए बहुत ज्यादा निवेश की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन कुछ बेसिक चीजें आपके पास होना काफी जरूरी है।

Data Entry शुरू करने के लिए जरूरी चीजें

  • आपके पास एक अच्छा Laptop / Computer या फिर Smartphone होना चाहिए।
  • आपको Excel, MS Word जैसे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करना आना चाहिए।
    अगर आपको यह सब नहीं आता है, तो आप कोई DCA Course या बेसिक कंप्यूटर कोर्स कर सकते हैं।
  • अगर आप Online Data Entry करना चाहते हैं, तो पेमेंट लेने के लिए आपके पास एक Bank Account, UPI या PayPal Account होना चाहिए।
  • अगर आप Offline DATA Entry Job करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपकी Typing Speed अच्छी होनी चाहिए।
  • इसके अलावा आपके पास एक अच्छा Internet Connection भी होना चाहिए, ताकि ऑनलाइन काम करते समय कोई दिक्कत ना हो।

अगर आपकी टाइपिंग स्पीड अच्छी है और आपको कंप्यूटर की बेसिक जानकारी है, तो आप आसानी से इस फील्ड में काम शुरू कर सकते हैं।

DATA Entry करके पैसे कैसे कमाए?

आज के समय में आप मुख्य रूप से 2 तरीकों के जरिए Data Entry करके पैसे कमा सकते हैं। यहाँ नीचे हम इन दोनों तरीकों के बारे में अच्छे से बता रहे हैं।

#1. Freelancing Website के जरिए Data Entry करके पैसे कमाए

Data Entry Se Paise Kaise Kamaye

अगर आप घर बैठे ही Data Entry का काम करके पैसे कमाना चाहते हैं, तो आप Freelancing Website जैसे Fiverr और Upwork का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन Freelancing Website पर आप अपने आप को एक Data Entry Operator के तौर पर रजिस्टर करके, ऑनलाइन दूसरे लोगों का Data Entry से संबंधित काम पूरा करके पैसे कमा सकते हैं।

जब आप Freelancing Website पर अपना अकाउंट बनाते हैं, तो उसके बाद आपको अलग-अलग क्लाइंट की तरफ से काम मिलने लगता है। आप उनका काम पूरा करके जब उनके प्रोजेक्ट को Submit कर देते हैं, तो आपको आपका Payment मिल जाता है।

शुरुआत में आपको छोटे प्रोजेक्ट मिल सकते हैं, लेकिन जैसे-जैसे आपका अनुभव और Rating बढ़ती है, वैसे-वैसे आपकी कमाई भी बढ़ने लगती है।

डाटा एंट्री का काम करने के लिए Best Freelancing Website

इन वेबसाइट पर आप अपना Seller Account बनाकर Data Entry, Copy Paste Work, Excel Work और Typing Work जैसे कई काम कर सकते हैं।

इसके अलावा दोस्तों, आप नीचे दिए गए YouTube Video को देखकर यह और अच्छे से समझ सकते हैं कि Freelancing Website के जरिए Data Entry करके पैसे कैसे कमाए जाते हैं।

#2. किसी कंपनी में Data Entry Operator का जॉब करके पैसे कमाए

Data Entry Se Paise Kaise Kamaye

आज के समय में इंडिया में शायद ही ऐसी कोई कंपनी होगी, जहाँ Data Entry से संबंधित काम ना होता हो। लगभग हर कंपनी को अपने डाटा को मैनेज करने के लिए Data Entry Operator की जरूरत पड़ती है।

तो अगर आप अपने Data Entry Skill से पैसे कमाना चाहते हैं, तो आप किसी प्राइवेट कंपनी में Data Entry Operator की नौकरी कर सकते हैं।

मेरे ख्याल से दोस्तों, आप किसी प्राइवेट कंपनी में Data Entry Operator का जॉब करके महीने के ₹15,000 से ₹20,000 तक की सैलरी आसानी से पा सकते हैं। अगर आपकी स्किल और अनुभव अच्छा है, तो इससे ज्यादा सैलरी भी मिल सकती है।

अब आप ऐसा मत सोचिए कि Data Entry Operator की नौकरी पाने के लिए आपको हर कंपनी में जाकर पूछताछ करनी पड़ेगी।

आज के समय में आप घर बैठे ही Apna App, Job Hai, WorkIndia और Naukri.com जैसे Job Searching प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके अपने शहर में मौजूद Data Entry Operator की Vacancy देख सकते हैं। साथ ही आप घर बैठे ही ऑनलाइन Apply भी कर सकते हैं।

मैं आपको Personally Suggest करूंगा कि Data Entry से संबंधित नौकरी ढूंढने के लिए आप Apna App का इस्तेमाल जरूर कीजिए, क्योंकि यहाँ पर फ्रेशर्स के लिए भी काफी Job Vacancy देखने को मिल जाती है।

अगर आपको Apna App इस्तेमाल करना नहीं आता है, तो आप नीचे दिए गए YouTube Video को देखकर इसके बारे में और अच्छे से समझ सकते हैं।

ऑफलाइन डाटा एंट्री का जॉब करने के लिए Best एप्लीकेशन तथा वेबसाइट

अगर आप किसी कंपनी में Offline Data Entry Job करना चाहते हैं, तो आज के समय में कई ऐसे एप्लीकेशन और वेबसाइट मौजूद हैं जहाँ पर रोजाना नई-नई Job Vacancy आती रहती है। इन प्लेटफॉर्म की मदद से आप घर बैठे अपने शहर में मौजूद Data Entry Operator की नौकरी खोज सकते हैं और ऑनलाइन Apply भी कर सकते हैं।

Data Entry Job ढूंढने के लिए Best एप्लीकेशन और वेबसाइट

  • Apna App
  • WorkIndia
  • Job Hai
  • Indeed Jobs
  • Naukri.com

इन प्लेटफॉर्म पर आपको Full Time, Part Time, Work From Home और Office Job जैसी कई तरह की Data Entry Jobs देखने को मिल जाती हैं। कुछ कंपनियां फ्रेशर्स को भी नौकरी देती हैं, इसलिए अगर आपके पास ज्यादा अनुभव नहीं है तब भी आप शुरुआत कर सकते हैं।

डाटा एंट्री से कितना पैसा कमाया जा सकता है?

देखिए दोस्तों, जो लोग Freelancing Website पर Data Entry का काम कर रहे हैं, वो कई बार Client से Per Hour ₹800 से ₹2000 तक Charge करते हैं। हालांकि शुरुआत में नए लोगों को कम Payment मिल सकता है, लेकिन जैसे-जैसे आपका Experience और Rating बढ़ता है, वैसे-वैसे आपकी कमाई भी बढ़ने लगती है।

तो अगर आप Freelancing Website के जरिए Data Entry का काम करना चाहते हैं, तो आप भी अपने Skill और Experience के हिसाब से Fees Charge कर सकते हैं।

दोस्तों, अब आप Freelancing Website के जरिए घर बैठे Data Entry का काम करके कितना पैसा कमा सकते हैं, इसका कोई सटीक जवाब नहीं है। क्योंकि आपकी कमाई इस बात पर निर्भर करती है कि आपको कितने ऑर्डर मिलते हैं और आप काम कितनी अच्छी Quality के साथ पूरा करते हैं।

लेकिन फिर भी एक अनुमान के मुताबिक, Freelancing Website पर Data Entry का काम करके आप हर महीने लगभग ₹15,000 से ₹24,000 तक की कमाई आसानी से कर सकते हैं। अगर आपका Client आपके काम से खुश होता है और आपको अच्छा Review देता है, तो आगे चलकर आपको और ज्यादा काम मिलने लगता है।

वहीं अगर आप किसी कंपनी में Offline Data Entry Operator की नौकरी करते हैं, तो आप आसानी से हर महीने लगभग ₹15,000 से ₹20,000 तक की सैलरी पा सकते हैं। कुछ बड़ी कंपनियों में अनुभव बढ़ने के बाद इससे ज्यादा Salary भी मिलने लगती है।

अगर आप इस फील्ड में लगातार मेहनत करते हैं और अपनी Typing Speed, Accuracy और Computer Skills को बेहतर बनाते हैं, तो भविष्य में आपकी कमाई और भी अच्छी हो सकती है।

निष्कर्ष

तो दोस्तों, अगर आप 2026 में Data Entry के जरिए पैसे कमाना चाहते हैं, तो आप Fiverr, Upwork जैसी Freelancing Website के जरिए घर बैठे दूसरे लोगों का Data Entry से संबंधित काम करके पैसे कमा सकते हैं। आज के समय में बहुत सारे लोग केवल Freelancing के जरिए ही अच्छी कमाई कर रहे हैं।

या फिर आप चाहें तो किसी प्राइवेट कंपनी में Data Entry Operator का जॉब करके भी अपने Data Entry Skill से पैसे कमा सकते हैं। अगर आपकी Typing Speed, Accuracy और Computer Knowledge अच्छी है, तो इस फील्ड में आपके लिए काफी अच्छे मौके मौजूद हैं।

वैसे दोस्तों, हमने इस पोस्ट में आपको Data Entry Se Paise Kaise Kamaye के बारे में लगभग पूरी जानकारी आसान भाषा में दे दी है। जैसे – Data Entry क्या है, इसे कैसे सीखें, कहाँ काम मिलता है, कितनी कमाई हो सकती है और कौन-कौन से प्लेटफॉर्म सबसे अच्छे हैं।

लेकिन अगर आपके मन में अभी भी Data Entry से पैसे कैसे कमाए जाते हैं से संबंधित कोई सवाल है, तो आप हमें उसके बारे में नीचे Comment Box में बता सकते हैं। हम कोशिश करेंगे कि आपके सवाल का जवाब जल्द से जल्द दिया जाए।

बाकी दोस्तों, यहाँ नीचे आप Data Entry Se Paise Kaise Kamaye से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण FAQ Questions पढ़ सकते हैं।

FAQ – Data Entry Se Paise Kaise Kamaye

डाटा एंट्री के लिए मुझे क्या सीखना चाहिए?

आपको Excel, MS Word, Google Sheets जैसे कंप्यूटर सॉफ्टवेयर को चलाना सीखना चाहिए। इसके अलावा अगर आपकी Typing Speed अच्छी है, तो आपको काम मिलने में और भी आसानी होगी। इन सभी चीजों का Tutorial आपको आसानी से YouTube पर मिल जाएगा।

क्या मैं 10 दिनों में डाटा एंट्री सीख सकता हूं?

अगर आप सच्चे मन और लगन के साथ Data Entry सीखते हैं, तो आप लगभग 10 दिनों में इसकी बेसिक जानकारी काफी आसानी से सीख सकते हैं। रोज थोड़ा-थोड़ा Practice करने से आपकी Typing और Accuracy दोनों बेहतर होने लगती है।

डाटा एंट्री में किस सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाता है?

अधिकांश Data Entry Project में MS Excel, MS Word और Google Sheets जैसे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ कंपनियां अपने अलग Software का भी उपयोग करती हैं, लेकिन बेसिक काम ज्यादातर इन्हीं एप्लीकेशन में होता है।

Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Leave a Comment

WhatsApp Follow WhatsApp Channel